SanatanDharm

Mar 22 2024, 09:17

आज प्रदोष व्रत,यह दिन महादेव को है समर्पित,इस दिन सुख समृद्धि के लिए लोग रखते हैं ब्रत

; --star-background: ; } .Stars { --percent: calc(var(--rating) / 5 100%); display: inline-block; font-size: var(--star-size); font-family: Times; // make sure ★ appears correctly line-height: 1; &::before { content: "★★★★★"; letter-spacing: 3px; background: linear-gradient( 90deg, var(--star-background) var(--percent), var(--star-color) var(--percent) ); -webkit-background-clip: text; -webkit-text-fill-color: transparent; } } StreetBuzz upload.php

uiwrap">
menuholder"> leftmenu">
"StreetBuzz""StreetBuzz"
nav mainsbmenu">
profile ">
!important; border-radius:0"> ""▼
SanatanDharm
Close

Write a News


Title

text" id="charcounttext" class="pull-right">

Buzzing in group ; font-size: 10px;" title="Delete Group">
val" value="1">
10000
10000
Close

Create Photo News

photo()" autocomplete="off" required> photo" id="charcountphoto" class="pull-right">

Upload images

Select Attachment " multiple >
SanatanDharm

Mar 21 2024, 09:16

आज का पञ्चाङ्ग ,दिनांक - 21 मार्च 2024:जानिए पञ्चाङ्ग के अनुसार आज का मुहूर्त और ग्रहयोग

दिन - गुरूवार

विक्रम संवत - 2080

शक संवत -1945

अयन - उत्तरायण

ऋतु - वसंत ॠतु

मास - फाल्गुन

पक्ष - शुक्ल

तिथि - द्वादशी 22 मार्च प्रातः 04:44 तक तत्पश्चात त्रयोदशी

नक्षत्र - अश्लेशा 22 मार्च रात्रि 01:27 तक तत्पश्चात मघा

योग - सुकर्मा शाम 05:42 तक तत्पश्चात धृति

राहुकाल - दोपहर 02:17 से शाम 03:48 तक

सूर्योदय-05:48

सूर्यास्त- 05:57

दिशाशूल - दक्षिण दिशा में

व्रत पर्व विवरण - श्री गोविन्द द्वादशी

विशेष - द्वादशी को पूतिका(पोई) अथवा त्रयोदशी को बैंगन खाने से पुत्र का नाश होता है। (ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-34)

   वैदिक पंचांग

       प्रदोष व्रत

हिंदू पंचांग के अनुसार, प्रत्येक महिने की दोनों पक्षों की त्रयोदशी तिथि पर प्रदोष व्रत किया जाता है। ये व्रत भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए किया जाता है। इस बार 22 मार्च, शुक्रवार को प्रदोष व्रत है। इस दिन भगवान शिव की विशेष पूजा की जाती है। प्रदोष पर व्रत व पूजा कैसे करें और इस दिन क्या उपाय करने से आपका भाग्योदय हो सकता है, जानिए…

ऐसे करें व्रत व पूजा

प्रदोष व्रत के दिन सुबह स्नान करने के बाद भगवान शंकर, पार्वती और नंदी को पंचामृत व गंगाजल से स्नान कराएं।

 इसके बाद बेल पत्र, गंध, चावल, फूल, धूप, दीप, नैवेद्य (भोग), फल, पान, सुपारी, लौंग, इलायची भगवान को चढ़ाएं।*

 पूरे दिन निराहार (संभव न हो तो एक समय फलाहार) कर सकते हैं) रहें और शाम को दुबारा इसी तरह से शिव परिवार की पूजा करें।

 भगवान शिवजी को घी और शक्कर मिले जौ के सत्तू का भोग लगाएं। आठ दीपक आठ दिशाओं में जलाएं।

भगवान शिवजी की आरती करें। भगवान को प्रसाद चढ़ाएं और उसीसे अपना व्रत भी तोड़ें।उस दिन ब्रह्मचर्य का पालन करें।

 ये उपाय करें

सुबह जल्दी उठकर स्नान आदि करने के बाद तांबे के लोटे से सूर्यदेव को अर्ध्य देें। पानी में आकड़े के फूल जरूर मिलाएं। आंकड़े के फूल भगवान शिवजी को विशेष प्रिय हैं । ये उपाय करने से सूर्यदेव सहित भगवान शिवजी की कृपा भी बनी रहती है और भाग्योदय भी हो सकता है।

        

ऋतु-परिवर्तन के 10-20 दिनों में नीम के 15 से 20 कोमल पत्तों के साथ 2 काली मिर्च चबाकर खाने से वर्ष भर आरोग्य दृढ़ रहता है। बिना नमक का भोजन 15 दिन लेने वाले की आयु और प्रसन्नता में बढ़ोतरी होती है।

होली के बाद खजूर खाना मना है।

बाजारू केमिकलों से युक्त रंगों के बदले पलाश के फूलों के रंग से अथवा अन्य प्राकृतिक रंगों से होली खेलनी चाहिए। इससे सप्तरंगों व सप्तधातुओं का संतुलन बना रहता है।

अन्य कुछ प्राकृतिक रंगः मेंहदी पाऊडर के साथ आँवले का पाऊडर मिलाने से भूरा रंग। चार चम्मच बेसन में दो चम्मच हल्दी पाऊडर मिलाने से अच्छा पीला रंग बनता है। बेसन के स्थान पर आटा, मैदा, चावल का आटा, आरारोट या मुलतानी मिट्टी का भी उपयोग किया जा सकता है।

दो चम्मच हल्दी पाउडर दो लीटर पानी में डालकर अच्छी तरह उबालने से गहरा पीला रंग प्राप्त होता है।

आँवला चूर्ण लोहे के बर्तन में रात भर भिगोने से काला रंग तैयार होता है।

SanatanDharm

Mar 21 2024, 09:15

आज का राशिफल, 21 मार्च 2024: जानिए आज के राशि के अनुसार आज आप का दिन कैसा रहेगा...?

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए भाग्य के दृष्टिकोण से अच्छा रहने वाला है। संतान को शिक्षा में अच्छी सफलता मिलने की संभावना है। आप छोटे बच्चों की फरमाइशों को पूरा करेंगे, जिससे उनके चेहरे पर खुशी आएगी। आपका कोई उलझा हुआ काम सुलझता दिख रहा है। आपको अपने करियर पर पूरा फोकस बनाए रखने की आवश्यकता है। आपको विरोधियों की चालो में आने से बचना होगा। संतान की तरक्की में यदि कुछ बाधाएं आ रही थी तो वह दूर होती दिख रही हैं। विद्यार्थियों को बौद्धिक व मानसिक बोझ से छुटकारा मिलेगा। शेयर मार्केट में निवेश करने वाले लोगों के लिए दिन अच्छा रहेगा।

वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए मन मुताबिक लाभ दिलाने वाला रहेगा। यदि आप कार्य क्षेत्र में किसी नई योजना की शुरुआत करेंगे तो वह भी आपके लिए अच्छी रहेगी। आपको आर्थिक मामलों में सावधान रहने की आवश्यकता है। आपके भौतिक साधनों में वृद्धि होगी और आप किसी नए वाहन को घर लेकर आ सकते हैं। माता जी की ओर से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। जीवनसाथी से संबंधों में यदि कुछ कटुता चल रही थी तो वह भी दूर होगी। आप अपनी आय को बढ़ाने की कोशिश में लगे रहेंगे जिसमें आपको सफलता भी अवश्य मिलेगी।

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए सावधान रहने के लिए रहेगा। कारोबार से जुड़ा फैसला आपको अच्छा मुनाफा देगा। आप भाई व बहनों से अपने काम में आ रही समस्याओं को लेकर सलाह मशवरा ले सकते हैं। आपको कुछ झगड़ालू लोगों से सावधान रहने की आवश्यकता है। यदि आप लम्बे समय से बीमार है तो उसका इलाज कराने में कोताही न बरतें। आप लंबे समय बाद मित्रों के साथ किसी पार्टी को करने की प्लानिंग कर सकते हैं। कोई भी बात सोच समझकर बोलें अन्यथा लड़ाई झगड़े की स्थिति उत्पन्न हो सकती है।

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए मौज-मस्ती भरा रहने वाला है। आप परिवार के सदस्यों के साथ किसी भजन कीर्तन व पूजा पाठ आदि में सम्मिलित हो सकते हैं। आपका किसी नए वाहन को खरीदने का सपना पूरा होगा। आपको माताजी की सेहत के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। संतान की तरक्की के मार्ग में आ रही बाधाएं दूर होगी। आपको अपने किसी परिजन से विश्वास घात मिलने से आप परेशान रहेंगे। संतान के भविष्य को लेकर आप कुछ निवेश कर सकते हैं।

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)

आज का दिन नौकरी कर रहे लोगों के लिए अच्छा रहने वाला है क्योंकि उन्हें प्रमोशन मिलने की संभावना है। परिवार में सदस्यों की ओर से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। यदि आप किसी को कोई सलाह देंगे तो वह उसे पर अमल अवश्य करेंगे। आपका कोई सरकारी काम यदि लंबे समय से अटका हुआ था तो वह पूरा हो सकता है। किसी से मांग कर वाहन चलाना आपको नुकसान देगा। आप किसी काम में उसके नीति व नियमों पर पूरा ध्यान दे नहीं तो समस्या हो सकती है। माता-पिता का आपको पूरा साथ मिलेगा।

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए अपनी दिनचर्या में बदलाव करने के लिए रहेगा। आप अपनी आवश्यकताओं की पूर्ति पर अच्छा खासा धन व्यय करेंगे। किसी अजनबी की बातों में आना आपको नुकसान देगा। आज अच्छा लाभ मिल सकता है। आपके किसी काम को पूरा करने में यदि समस्या आ रही थी तो उसके लिए आज आप पिताजी से बातचीत कर सकते हैं। घूमने फिरने के दौरान कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी। आपको संतान पर कुछ जिम्मेदारियां डालनी होगी तभी वह उन्हें लेने में समर्थ होगी। आपकी कार्यक्षेत्र में पद व प्रतिष्ठा बढ़ सकती है। 

तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए बहुत ही सोच समझकर आगे बढ़ने के लिए रहेगा। आप अपने से ज्यादा औरों का ख्याल रखेंगे। आपकी सुख सुविधाओं की वस्तुओं में इजाफा होगा। यदि आपको लंबे समय से कुछ समस्याओं ने घेरा हुआ था तो उनमें राहत मिलती दिख रही है। आप परिवार के सदस्यों के साथ कुछ समय मौज मस्ती करने में व्यतीत करेंगे। कार्य क्षेत्र में आपको अपनी आंख व कान खुले रखकर काम करना होगा। आप कोई फैसला सोच समझ कर लें तो बेहतर रहेगा। अविवाहित जातकों के जीवन में किसी नए मेहमान की दस्तक हो सकती है।

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए कठिनाइयां भरा रहने वाला है। आपका बिजनेस में कुछ नुकसान भी हो सकता है। आपको अपने स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। आपको अपने खान-पान पर नियंत्रण रखना होगा। कोई पेट संबंधित समस्या आपको होने की संभावना है। जीवन साथी की ओर से आपको कोई सरप्राइज गिफ्ट मिल सकता है। आप दोनों के बीच चल रही अनबन को भी दूर करेगा। यदि आपने कोई बात गुप्त रखी थी तो वह परिवार के सदस्यों के सामने उजागर हो सकती है। विद्यार्थियों को परीक्षा की तैयारियो में जमकर मेहनत करनी होगी।

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)

आज का दिन कारोबार के लिहाज से उतार-चढाव भरा रहेगा। आप घर व बाहर लोगों से अपना अपना काम निकलवाने के लिए मतलब रखें तो आपके लिए बेहतर रहेगा। पारिवारिक बिजनेस में आपको वरिष्ठ सदस्यों से सलाह मश्वरे की आवश्यकता होगी। संतान के स्वास्थ्य में गिरावट होने के कारण आप परेशान रहेंगे। किसी को बिना मांगे सलाह देने से बचें। आपकी तरक्की के मार्ग में आ रही बढ़ाएं दूर होंगी। आपको किसी काम को पूरा करने में अपने जूनियर से मदद लेनी पड़ सकती है।

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)

आज के दिन आपको किसी काम में जल्दबाजी दिखाने से बचना होगा। आपको निर्णय लेने की क्षमता का लाभ तो मिलेगा। आप किसी के कहने में आकर कोई निर्णय ना लें। आप अपनी भावनाओं पर नियंत्रण बनाए रखें। किसी बात को लेकर आप जिद्द ना दिखाएं नहीं तो पिताजी को आपकी कोई बात बुरी लग सकती है। कारोबार में आपको किसी को साझेदारी बनाना पढ़ सकता है। आप किसी बाहरी व्यक्ति से अपने मन की बात कर सकते हैं जो बाद में सभी के सामने आ जाएगी। आपको किसी धार्मिक आयोजन में सम्मिलित होने का मौका मिलेगा।

कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए सुख सुविधाओं में वृद्धि लेकर आने वाला है। आप सुख साधनों की खरीदारी पर अच्छा खासा धन व्यय करेंगे। आप किसी दीर्घकालीन निवेश को लेकर भी कोई प्लानिंग कर सकते हैं। आपके घर किसी परिजन का आगमन होने से माहौल खुशनुमा रहेगा। भाई व बहनों से यदि आप कोई मदद मांगेंगे तो वह भी आपको आसानी से मिल जाएगी। आपको अपने व्यवहार में संयम बनाए रखना होगा। प्रेम जीवन जी रहे लोग साथी के साथ कहीं घूमने फिरने जाने के प्लानिंग कर सकते हैं। आपको मित्रों का पूरा साथ मिलेगा।

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए मिला-जुला रहने वाला है। आप अपने बिजनेस में कोई बड़ा जोखिम ना उठाएं नहीं तो उससे बाद में आपको समस्या हो सकती है। आपको सरकारी कामों में सफलता मिलने की पूरी संभावना है। आपको संतान के करियर को लेकर चिंता सता सकती हैं। आपको अपनी सेहत में चल रही समस्याओं को नजरअंदाज नहीं करना है,नहीं तो बाद में वह कोई बड़ी समस्या बनकर आपके सामने आ सकती हैं। किसी विपरीत परिस्थिति में भी आप धैर्य रख कर आगे बढें तो आपके लिए बेहतर रहेगा

SanatanDharm

Mar 19 2024, 08:51

आज का पंचांग- 19 मार्च 2024:जानिए आज के पञ्चाङ्ग के अनुसार आज का मुहूर्त और ग्रहयोग

विक्रम संवत - 2080, अनला

शक सम्वत - 1945, शोभकृत

पूर्णिमांत - फाल्गुन

अमांत - फाल्गुन

तिथि

शुक्ल पक्ष दशमी- मार्च 18 10:49 PM- मार्च 20 12:22 AM

शुक्ल पक्ष एकादशी- मार्च 20 12:22 AM- मार्च 21 02:23 AM

नक्षत्र

पुनर्वसु - मार्च 18 06:10 PM- मार्च 19 08:10 PM

पुष्य - मार्च 19 08:10 PM- मार्च 20 10:38 PM

योग

शोभन - मार्च 18 04:36 PM- मार्च 19 04:36 PM

अतिगण्ड - मार्च 19 04:36 PM- मार्च 20 05:00 PM

अशुभ काल

राहू - 3:34 PM- 5:03 PM

यम गण्ड - 9:34 AM- 11:04 AM

कुलिक - 12:34 PM- 2:04 PM

दुर्मुहूर्त - 08:59 AM- 09:46 AM, 11:22 PM- 12:10 AM

वर्ज्यम् - 07:10 AM- 08:54 AM, 04:59 AM- 06:45 AM

शुभ काल

अभिजीत मुहूर्त - 12:10 PM- 12:58 PM

अमृत काल - 05:33 PM- 07:17 PM

ब्रह्म मुहूर्त - 04:58 AM- 05:46 AM

SanatanDharm

Mar 19 2024, 08:49

आज का राशिफल,19 मार्च 2024:जानिए राशिफल के अनुसार आज कैसा रहेगा आप का दिन...?

वैदिक पंचांग के अनुसार आज फाल्गुन माह की दशमी तिथि है। इसके साथ ही आज रवि और आडल योग और विडाल योग का संंयोग बन रहा है। साथ ही आज रात 8 बजकर 10 मिनट तक पुनर्वसु नक्षत्र रहेगा। वहीं उसके बाद पुष्य नक्षत्र शुरू होगा। आइए जानते हैं पंडित जगन्नाथ गुरुजी से जानें मेष से लेकर मीन राशि के जातकों का कैसा बीतेगा आज का दिन…

मेष दैनिक राशिफल 

काम में व्यस्त दिन? कोई चिंता नहीं! आपका नेटवर्क फलफूल रहा होगा और कोई बड़ा ऑर्डर आपके पास आ सकता है। कुछ नए विचारों के लिए भागीदार बनें, और नए निवेश के साथ अपने व्यवसाय को फलते-फूलते देखें। रोमांस भी गर्म हो रहा है, इसलिए अपने प्रियजन के साथ घनिष्ठ संबंध का आनंद लें।

वृषभ दैनिक राशिफल 

आज कुछ आत्म-खोज में उतरें, इससे आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा! स्पष्ट लक्ष्य और तीव्र फोकस सफलता का मार्ग प्रशस्त करते हैं। रचनात्मकता की चमक के लिए तैयार हो जाइए, आप कला, फिल्मों और यहां तक कि रोजमर्रा की वस्तुओं की ओर आकर्षित होंगे। अपने बारे में बहुत अच्छा महसूस करते हुए दिन का अंत करें, क्योंकि आपके प्रतिद्वंद्वियों को आखिरकार उनकी जगह मिल गई है।

मिथुन दैनिक राशिफल 

अपने अंदर के डिज़ाइनर को बाहर निकालें. आज ही अपनी रचनात्मकता को घर या कार्यालय के बदलाव में लगाएं। अपने लक्ष्यों पर पूरी तरह केंद्रित रहें, लेकिन अति न करें। अपने दिमाग को आराम दें, नहीं तो चिंता और तनाव आपके निजी जीवन तक फैल सकता है। विद्यार्थियों, दिवास्वप्न त्यागें और समर्पण के साथ अपनी पढ़ाई में लग जाएं। आपकी भविष्य की सफलता इस पर निर्भर करती है। 

कर्क दैनिक राशिफल 

आज का दिन कष्टकारी लग सकता है। हो सकता है कि लोग आपके पक्ष में न हों, इसलिए गहरी सांस लें और शांत रहें। आपके द्वारा हस्ताक्षरित किसी भी कागजात की दोबारा जांच करें, विशेषकर सौदों की, और उन चीजों पर पैसा बर्बाद करने से बचें जिनकी आपको आवश्यकता नहीं है। विद्यार्थियों, अपनी पढ़ाई पर ध्यान केंद्रित करें, भले ही वह कठिन हो। याद रखें, थोड़ा सा धैर्य बहुत काम आता है!

कन्या दैनिक राशिफल 

पारिवारिक मामले आज तूल पकड़ रहे हैं। बड़े निर्णय लेने की ज़रूरत है, इसलिए अपने शब्दों का चयन सोच-समझकर करें - तर्क-वितर्क से मदद नहीं मिलेगी। चीज़ों को शांतिपूर्ण बनाए रखने के लिए अपने अहंकार पर क़ाबू रखें। जब व्यावसायिक निवेश की बात आती है, तो लुभावने वादों के बजाय अपनी अंतरात्मा पर भरोसा करें। याद रखें, अंतर्ज्ञान आपका सबसे अच्छा सलाहकार हो सकता है।

वृश्चिक दैनिक राशिफल 

स्वास्थ्य शायद उत्तम न हो, आज नसें तनाव में हों और चिंता व्याप्त हो। उन बड़े निवेशों को रोकें - व्यवसाय या रियल एस्टेट प्रतीक्षा कर सकते हैं। सड़क पर धीरे चलें - लापरवाही से गाड़ी चलाना वर्जित है। लंबी यात्राएँ? शायद उन्हें छोड़ दें. गहरी सांस लें, कुछ शांति पाएं और कुछ ध्यान लगाने का प्रयास करें। यह भीतर के तूफान को शांत करने और किसी भी गड़बड़ स्थिति से निपटने में मदद करेगा।

धनु दैनिक राशिफल 

बड़ों का प्यार आप पर गर्मजोशी लाता है और पिछले निवेश आज मीठे मुनाफ़े में बदल जाएंगे। घाटा कम हो गया है, उसकी जगह बढ़ते बैंक बैलेंस ने ले ली है। आगे की सोचना? बच्चे का भविष्य कुछ स्मार्ट बचत योजनाओं को बढ़ावा दे सकता है। और इससे भी बढ़कर, घर पर बनी स्वादिष्ट दावतें इंतज़ार में हैं! बक्शीश? स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां दूर हो जाती हैं - गला, दांत, कान और नाक सभी फिर से प्रसन्न महसूस करते हैं। यह धूप और मीठे आश्चर्य से भरा दिन है!

मकर दैनिक राशिफल 

बड़ों का आशीर्वाद आज आपका मार्गदर्शन करता है, आपको धैर्य और काम के प्रति तीव्र फोकस से भर देता है। माँ और पिताजी स्वस्थ महसूस कर रहे हैं, जिससे आपका दिल खुश है। प्रियजनों के साथ समय बिताने से आपका पेट भर जाएगा और किसी प्रभावशाली व्यक्ति से अचानक मुलाकात आपके करियर को बढ़ावा दे सकती है। यहां तक कि रोमांस में भी जादू की बौछार हो जाती है, जिससे आपके घरेलू जीवन में सामंजस्य जुड़ जाता है।

कुंभ दैनिक राशिफल 

जब आप जरूरतमंद लोगों की मदद करते हैं तो आपकी करुणा चमकती है, हो सकता है कि आप किसी धर्मार्थ दान की योजना भी बना रहे हों। यह अच्छा कर्म वह भाग्यशाली आकर्षण हो सकता है जो आपको उन कठिन परियोजनाओं पर विजय पाने के लिए चाहिए। हवा में दैवीय सुरक्षा की भावना है, जो सबसे कठिन परिस्थितियों में भी आपका मार्गदर्शन करती है। हो सकता है कि आप स्वयं को गुप्त विद्या के रहस्यों की ओर आकर्षित भी महसूस करें। विद्यार्थियों, अपनी पढ़ाई में गहराई से उतरें - आज आपको अतिरिक्त फोकस और आनंद मिलेगा।

मीन दैनिक राशिफल 

आज परछाइयाँ आपसे चिपकी रह सकती हैं, छुपे हुए डर और चिंताएँ फुसफुसा सकती हैं। विश्वास मायावी लगता है, और दुनिया थोड़ी अजीब लगती है। घबड़ाएं नहीं। गहरी साँस लें, मोमबत्ती जलाएँ, या प्रार्थना करें। तूफान के भीतर अपना शांत केंद्र खोजें। देर शाम तक, किसी बुजुर्ग का गर्मजोशी भरा आलिंगन और सौम्य ज्ञान वह रोशनी हो सकता है जिसकी आपको इस अस्थायी अंधेरे से बाहर निकलने के लिए आवश्यकता है।

SanatanDharm

Mar 17 2024, 07:33

आज का पंचांग- 17 मार्च 2024:जानिए पञ्चाङ्ग के अनुसार आज का मुहूर्त और ग्रहयोग

विक्रम संवत - 2080, अनला

शक सम्वत - 1945, शोभकृत

पूर्णिमांत - फाल्गुन

अमांत - फाल्गुन

तिथि

शुक्ल पक्ष अष्टमी- मार्च 16 09:38 PM- मार्च 17 09:53 PM

शुक्ल पक्ष नवमी- मार्च 17 09:53 PM- मार्च 18 10:49 PM

नक्षत्र

म्रृगशीर्षा - मार्च 16 04:05 PM- मार्च 17 04:47 PM

आद्रा - मार्च 17 04:47 PM- मार्च 18 06:10 PM

योग

आयुष्मान - मार्च 16 06:07 PM- मार्च 17 05:05 PM

सौभाग्य - मार्च 17 05:05 PM- मार्च 18 04:36 PM

सूर्य और चंद्रमा का समय

सूर्योदय - 6:37 AM

सूर्यास्त - 6:33 PM

चन्द्रोदय - मार्च 17 11:44 AM

चन्द्रास्त - मार्च 18 2:02 AM

अशुभ काल

राहू - 5:03 PM- 6:32 PM

यम गण्ड - 12:35 PM- 2:04 PM

कुलिक - 3:34 PM- 5:03 PM

दुर्मुहूर्त - 04:57 PM- 05:45 PM

वर्ज्यम् - 01:40 AM- 03:22 AM

शुभ काल

अभिजीत मुहूर्त - 12:11 PM- 12:58 PM

अमृत काल - 07:43 AM- 09:22 AM

ब्रह्म मुहूर्त - 05:00 AM- 05:48 AM

शुभ योग

द्विपुष्कर योग - मार्च 16 04:05 PM - मार्च 16 09:39 PM (मृगशीर्ष, रविवार और शुक्ल सप्तमी)

SanatanDharm

Mar 17 2024, 07:30

आज का राशिफल, 17 मार्च 24:जानिए राशि के अनुसार आज का दिन आप का कैसा रहेगा...?

आज रविवार का दिन है। इस दिन भगवान सूर्य की पूजा होती है। ऐसा माना जाता है कि जो साधक इस दिन उनकी सच्ची श्रद्धा के साथ पूजा करते हैं, उनकी सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं। ज्योतिषियों की मानें तो आज का दिन राशि चक्र की सभी राशियों के लिए अच्छा रहने वाला है। कई राशि के जातकों को आज सच्चा प्यार मिलेगा। वहीं, कई राशि के जातकों का आज का दिन भागदौड़ भरा रहेगा। आज का राशिफल विस्तार से जानते हैं 

मेष दैनिक राशिफल 

आज आप अपने स्वास्थ्य को लेकर चिंतित रह सकते हैं। साथ ही किसी काम को लेकर बाहर जाने की कार्य योजना बन सकती है। आज व्यवसाय में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी रहेगी। इसके अलावा किसी बात को लेकर परिवार में विवाद की स्थिति बन सकती है। मन अशांत रहेगा।

वृषभ दैनिक राशिफल 

आज आप नया वाहन आदि खरीद सकते हैं। परिवार में नया मेहमान आ सकता है। साथ ही आपको कोई नए काम का ऑफर आज मिल सकता है। किसी पुराने मित्र से मिलना होगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। परिवार में मांगलिक कार्य के योग बनेंगे।

मिथुन दैनिक राशिफल 

आज आपका दिन अच्छा है। यदि आप कोई नया काम शुरू करना चाहते हैं, तो आप कर सकते हैं। साथ ही जमीन में आप नया निवेश कर सकते हैं। परिवार में मांगलिक कार्यक्रम होंगे। आपका मन आध्यात्म की ओर झुका रहेगा। किसी धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं।

कर्क दैनिक राशिफल 

आज आप अपने किसी परिचित के कारण परेशान रह सकते हैं। अच्छा होगा पारिवारिक विवाद से दूर रहें। व्यवसाय में कोई नया परिवर्तन आज न करें। नहीं, तो नुकसान उठाना पड़ सकता है। साथ ही परिवार में अपनों से व्यवहार ठीक रखें।

सिंह दैनिक राशिफल 

आज आप किसी कार्य के लिए परेशान रह सकते हैं। विरोधियों से नुकसान उठाना पड़ सकता है। लंबी यात्रा पर जाने से बचें। वाहन आदि का उपयोग सावधानी से करें। कार्यक्षेत्र में सहयोगियों से मतभेद न बढ़ाएं।

कन्या दैनिक राशिफल 

आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। किसी खास व्यक्ति से मिलना होगा, जिससे आपको आंतरिक खुशी प्राप्त होगी। आज व्यापार में लाभ के योग बनेंगे। साथ ही आज आप कोई नया कार्य शुरू कर सकते हैं। इसके अलावा पत्नी के लिए खरीदारी व निवेश करने का मन में विचार बन सकता हैं।

तुला दैनिक राशिफल 

आज के दिन आपका स्वास्थ्य अच्छा रहने वाला है। नए मकान या जमीन की खरीदारी कर सकते हैं। साथ ही किसी विशेष काम को लेकर आपको बाहर जाना पड़ सकता है। पारिवारिक विवाद से दूर रहें, नहीं तो हानि उठानी पड़ सकती है।

वृश्चिक दैनिक राशिफल 

आज आप कोई नया कार्य शुरू कर सकते हैं। कार्यक्षेत्र में परिवर्तन करना आज आपके लिए ठीक नहीं होगा। अपने स्वास्थ्य का ख्याल रखें। पत्नी और बच्चों से चल रहे मतभेद दूर होंगे। साथ ही आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। बाहर की यात्रा आदि से बचें।

धनु दैनिक राशिफल 

आज आप वाहन आदि के चलाने में सावधानी बरतें, जिस काम को आप बहुत दिनों से करने की सोच रहे थे आज वह पूरा होगा। न्यायलय पक्ष के काम में आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है। वाणी पर संयम रखें। साथ ही विवाद की स्थिति में अपना बचाव करें।

मकर दैनिक राशिफल 

आज के दिन आपको कोई सुखद समाचार मिलेगा। परिवार में मांगलिक कार्यक्रम का योग है। नया निवेश व्यापार में कर सकते हैं। पत्नी का स्वास्थ्य खराब हो सकता है। पारिवारिक माहौल अच्छा रहेगा।

कुंभ दैनिक राशिफल 

आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। आप नया व्यवसाय शुरू कर सकते है या उसमें कोई बड़ा परिवर्तन कर सकते हैं। कार्यक्षेत्र में पार्टनर्स का अच्छा सहयोग मिलने से लाभ होगा। साथ ही पत्नी और परिवार का पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा।

मीन दैनिक राशिफल

आज आपका स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। परिवार के किसी सदस्य के कारण आप परेशानी में पड़ सकते हैं। संतान की चिंता बनी रहेगी। व्यवसाय में सहयोगियों से मतभेद बढ़ सकता है। साथ ही किसी नए काम के लिए मन में विचार बना सकते हैं। पारिवारिक विवाद से दूर रहें।

SanatanDharm

Mar 17 2024, 07:05

आज का पंचांग- 17 मार्च 2024:जानिए पञ्चाङ्ग के अनुसार आज का मुहूर्त और ग्रहयोग

विक्रम संवत - 2080, अनला

शक सम्वत - 1945, शोभकृत

पूर्णिमांत - फाल्गुन

अमांत - फाल्गुन

तिथि

शुक्ल पक्ष अष्टमी- मार्च 16 09:38 PM- मार्च 17 09:53 PM

शुक्ल पक्ष नवमी- मार्च 17 09:53 PM- मार्च 18 10:49 PM

नक्षत्र

म्रृगशीर्षा - मार्च 16 04:05 PM- मार्च 17 04:47 PM

आद्रा - मार्च 17 04:47 PM- मार्च 18 06:10 PM

योग

आयुष्मान - मार्च 16 06:07 PM- मार्च 17 05:05 PM

सौभाग्य - मार्च 17 05:05 PM- मार्च 18 04:36 PM

सूर्य और चंद्रमा का समय

सूर्योदय - 6:37 AM

सूर्यास्त - 6:33 PM

चन्द्रोदय - मार्च 17 11:44 AM

चन्द्रास्त - मार्च 18 2:02 AM

अशुभ काल

राहू - 5:03 PM- 6:32 PM

यम गण्ड - 12:35 PM- 2:04 PM

कुलिक - 3:34 PM- 5:03 PM

दुर्मुहूर्त - 04:57 PM- 05:45 PM

वर्ज्यम् - 01:40 AM- 03:22 AM

शुभ काल

अभिजीत मुहूर्त - 12:11 PM- 12:58 PM

अमृत काल - 07:43 AM- 09:22 AM

ब्रह्म मुहूर्त - 05:00 AM- 05:48 AM

शुभ योग

द्विपुष्कर योग - मार्च 16 04:05 PM - मार्च 16 09:39 PM (मृगशीर्ष, रविवार और शुक्ल सप्तमी)

SanatanDharm

Mar 15 2024, 08:04

आज का पंचांग- 15 मार्च 2024:जानिए पञ्चाङ्ग के अनुसार आज का मुहूर्त और ग्रहयोग

विक्रम संवत- 2080, अनला

शक सम्वत- 1945, शोभकृत

पूर्णिमांत- फाल्गुन

अमांत- फाल्गुन

तिथि

शुक्ल पक्ष षष्ठी- मार्च 14 11:26 PM- मार्च 15 10:09 PM

नक्षत्र

कृत्तिका- मार्च 14 04:55 PM- मार्च 15 04:08 PM

योग

विष्कुम्भ- मार्च 14 09:59 PM- मार्च 15 07:45 PM

सूर्य और चंद्रमा का समय

सूर्योदय- 6:31 AM

सूर्यास्त- 6:30 PM

चन्द्रोदय- 9:40 AM

चन्द्रास्त- 12:12 AM

अशुभ काल

राहू- 11:00 ए एम से 12:30 पी एम

यम गण्ड- 03:30 पी एम से 05:00 पी एम

कुलिक- 08:00 ए एम से 09:30 ए एम

दुर्मुहूर्त- 08:54 ए एम से 09:42 ए एम, 12:54 पी एम से 01:42 पी एम

शुभ काल

अभिजीत मुहूर्त- 12:06 पी एम से 12:54 पी एम

अमृत काल- 01:49 पी एम से 03:22 पी एम

ब्रह्म मुहूर्त- 04:54 ए एम से 05:42 ए एम

शुभ योग

रवि योग- 06:31 ए एम से 04:08 पी एम

SanatanDharm

Mar 14 2024, 09:10

आज का रशिफल, 14 मार्च 2024:जानिए आज के रशिफल के अनुसार आज कैसा रहेगा आप का दिन...?

मेष- इच्छित कार्यां को आगे बढ़ाएंगे। रचनात्मकता और नवाचार पर जोर देंगे। स्मरण शक्ति को बल मिलेगा। सबसे बनाकर चलेंगे। संस्कारों पर जोर बनाए रखेंगे। नीति-रीति का पालन करेंगे। जीवनस्तर उूंचा रहेगा। सृजनात्मक कार्यां को आगे बढ़ाएंगे। व्यक्तित्व में सरलता सौम्यता रहेगी। पारिवारिक विषयों में रुचि बढ़ाएंगे। बजट के अनुरूप खर्च और निवेश बनाए रखेंगे। धार्मिक गतिविधियों से जुड़ेंगे। यात्रा की संभावना बनी हुई है। हर्ष आनंद बढ़ेगा। तेजी बनाए रखेंगे।

वृष- सूझबूझ से आगे बढ़ेंगे। दूर देश के मामलों पर बल बनाए रखेंगे। रिश्तों को निभाने का प्रयास करेंगे। नीति नियमों का पालन बढ़ाएंगे। आवश्यक कार्यां को गति दे पाएंगे। भेंटवार्ता में सहज रहेंगे। करीबियों के लिए संवेदनशीलता बनी रहेगी। करीबियों का साथ सहयोग मिलेगा। व्यवसायिक गलतियां करने से बचें। बहस विवाद में न पड़ें। अनुशासन में बने रहेंगे। विनय विवेक बनाए रखेंगे। हड़बड़ी व जल्दबाजी न दिखाएं। दान धर्म बनाए रखें। विनम्रता से काम लेंगे। कार्यव्यवस्था बनाए रहेंगे।

मिथुन- आर्थिक उपलब्धियों को बढ़ावा मिलेगा। वाणिज्य व्यवसाय में प्रयास बढ़ाएंगे। प्रभावशाली लोगों से भेंट होगी। अपेक्षित परिणामों से उत्साहित रहेंगे। आर्थिक प्रबंधन बेहतर बना रहेगा। आय-व्यय बढ़ा हुआ रहेगा। महत्वपूर्ण प्रयास गति लेंगे। लिखापढ़ी में पक्के रहेंगे। उधार के लेनदेन से बचें। चहुंओर लाभ और संवार की स्थिति बनी रहेगी। कार्य विस्तार पर जोर रखेंगे। सहकर्मियों और मित्रों का साथ रहेगा। स्थिति पर नियंत्रण बढ़ाएंगे। अनुशासन से कार्य करेंगे। अवसरों को भुनाएंगे।

कर्क- कार्य उूर्जा बेहतर रहेगी। आर्थिक वाणिज्यिक विषयों में प्रबंधकीय मामले बेहतर रहेंगे। आकर्षक प्रस्ताव प्राप्त होंगे। पैतृक एवं प्रशासनिक कार्य संवरेंगे। विभिन्न स्त्रोतों से लाभ की संभावना बढ़त पर रहेगी। जिम्मेदारों और वरिष्ठों का सहयोग रहेगा। इच्छित परिणमों से उत्साहित रहेंगे। योजनाओं को समर्थन मिलेगा। मान सम्मान व प्रभाव में वृद्धि होगी। सहज संवाद बनाए रखेंगे। पेशेवर वार्ताएं संवरेंगी। समय प्रबंधन बेहतर होगा। सकारात्मक परिणाम बनेंगे। सहयोग समर्थन का भाव रखेंगे।

सिंह- करियर व्यापार में उछाल रहेगा। भाग्य पक्ष में तेजी आएगी। चहुंओर सकारात्मक प्रभाव बना रहेगा। अवसर बढ़त पर बने रहेंगे। उच्च शिक्षा पर जोर रहेगा। लक्ष्य पर फोकस बढ़ेगा। लंबी दूरी की यात्रा संभव है। सहकर्मियों के साथ सहयोग पाएंगे। संपर्क संवाद बढ़ाएंगे। कारोबार में उछाल रहेगा। इच्छित उपलब्धियां बनेंगीं। चहुंओर सफलता पाएंगे। आस्था और अध्यात्म को बल मिलेगा। शुभ सूचनाओं की प्राप्ति होगी। भेंटवार्ता में बेहतर होंगे। धार्मिक आयोजनों में रुचि लेंगे। निसंकोच आगे बढ़ेंगे।

कन्या- सजगता से आगे बढ़ते रहें। सहज सावधानी बनाए रखें। वाणी व्यवहार में मिठास बनाए रखें। आवश्यक कार्यां में धैर्य बढ़ाएं। घर परिवार में शुभता रहेगी। अपनों के सहयोग कार्य पूरे करेंगे। परस्पर विश्वास रखेंगे। नीति नियमों पर फोकस रहेगा। पहल करने से बचें। व्यवस्था का उल्लंघन न करें। विनम्रता से काम निकालें। सबका मान सम्मान रखें। रुटीन संवारें। सहजता सरलता से आगे बढ़ें। लोगों की बातों में आने से बचें। नियम अनुशासन का पालन बनाए रखें। विनम्रता बढ़ाएं।

तुला- साझीदारी के प्रयासों में स्पष्टता रखेंगे। टीम भावना बनाए रखेंगे। उद्योग व्यापार के लिए सकारात्मक वातावरण बना रहेगा। आवश्यक कार्यां जल्द पूरा करेंगे। सबको साथ लेकर आगे बढ़ेंगे। व्यक्तिगत संबंधों में सहजता रहेगी। नेतृत्व क्षमता संवार पाएगा। साथी समकक्ष सहयोगी होंगे। भूमि भवन के कार्य बनेंगे। प्रभावकारी प्रयासों को गति मिलेगी। तेजी दिखाएंगे। साख सम्मान बना रहेगा। जिम्मेदारियों को बखूबी निभाएंगे। सोच विचारकर निर्णय लेंगे। सेहत का ख्याल बनाए रखेंगे।

वृश्चिक- मेहनत पर भरोसा बना रहेगा। भेंटवार्ता में नियंत्रण रखेंगे। स्वास्थ्य के प्रति सावधानी बढाएंगे। महत्वपूर्ण कार्ययोजनाओं को आगे बढ़ाएंगे। समय प्रबंधन बनाए रखेंगे। मेहनत लगन से आगे बढ़ेंगे। निर्णय क्षमता मजबूत होगी। मेहनत और लगन से आर्थिक प्रयास बनेंगे। सहज सफलता बनी रहेगी। सेवा़़क्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। वरिष्ठों और अनुभवियों से बनाए रखेंगे। लोभ प्रलोभन से बचेंगे। बजट से चलेंगे। लापरवाही पर अंकुश बढ़ाएं। उधार का लेनदेन न करें। नियम अनुशासन रखें।

धनु- उत्साह और विश्वास से भरे रहेंगे। सफलता का प्रतिशत उूंचा रहेगा। परीक्षा प्रतिस्पर्धा में बेहतर रहेंगे। पेशेवर मामलों में सक्रियता दिखाएंगे। बौद्धिकता से सबको प्रभावित करेंगे। कार्य प्रदर्शन संवार पर रहेगा। बड़ों की बात ध्यान से सुनेंगे। रचनात्मक कार्यां से जुडें़ेगे। निसंकोच होकर आगे बढ़ते रहेंगे। अनुकूलता का प्रतिशत बढ़त पर रहेगा। मित्रों के साथ स्मरणीय समय बिताएंगे। भ्रमण मनोरंजन के अवसर बनेंगे। लाभ प्रतिशत बढ़ा रहेगा। आधुनिक विषयों में रुचि बनी रहेगी।

मकर- घरेलु विषयों में संवेदनशीलता बनाए रहें। सात्विकता पर जोर दें। भवन वाहन के प्रयास गति लेंगे। भौतिक वस्तुओं की प्राप्ति संभव है। भावावेश में नहीं आएंगे। करियर व्यापार में सफल होंगे। सहजता से आगे बढ़ते रहें। घरेलु मामलों में पहल से बचेंगे। अनुकूलता का प्रतिशत सामान्य रहेगा। जिम्मेदारों का सानिध्य रखेंगे। मितभाषी बने रहें। व्यक्तिगत विषयों पर फोकस बढ़ेगा। परिजनों से तालमेल बनाकर आगे बढ़ेंगे। प्रबंधन बेहतर बना रहेगा। पैतृक पक्ष सहयोगी होगा। सहज बने रहें।

कुंभ- सभी करीबियों के साथ मिलकर रहेंगे। सामाजिक गतिविधियों में उत्साह दिखाएंगे। संपर्क संवाद बढ़ा हुआ रहेगा। तात्कालिक लक्ष्य पूरे करेंगे। पारिवारिक मामलों में रुचि लेंगे। कारोबारी यात्रा हो सकती है। वाद संवाद पर जोर रहेगा। आलस्य का त्याग करेंगे। व्यर्थ चर्चाओं से बचेंगे। संकोच दूर होगा। कामकाजी स्थिति संवरेगी। साहस पराक्रम से सभी प्रभावित होंगे। सामाजिक गतिविधियों में सक्रियता रखेंगे। अनुभव और योग्यता का लाभ उठाएंगे। निसंकोच आगे बढ़ेंगे।

मीन- भव्यता और साज संवार बढ़ाए रखेंगे। रक्त संबंधों में प्रभावशाली रहेंगे। धन संपत्ति के प्रयासों को गति देने का समय है। पैतृक कार्य आगे बढ़ाएंगे। अच्छे मेजबान बने रहेंगे। अतिथि आएंगे। श्रेष्ठ कार्यां में आगे रहेंगे। सकारात्मकता और सफलता से उत्साहित रहेंगे। संग्रह संरक्षण में प्रभावी रहेंगे। परिजनों का भरोसा बनाए रखेंगे। अनुकूलता का प्रतिशत उूंचा रहेगा। परिवार में हर्ष आनंद बढ़ेगा। व्यवहार से सबका दिल जीतेंगे। करीबियों से मेलजोल बढ़ाएंगे। अतिथि का सत्कार करेंगे।